आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक डॉक्टर्स व स्टाफ को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। कोविड की पहली व दूसरी लहर में काम करने वाले आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों को 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि, आयुर्वेदिक व होम्योपैथी के समूह ‘ग’ व समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को 3-3 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रोत्साहन राशि देने के लिए स्वीकृति दे दी है। ऐसे में अब जल्द ही डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ को प्रोत्साहन राशि मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भी बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
