Fri. May 15th, 2026

कैप्टन ब्रह्मानन्द तिवारी परमवीर सृजन सम्मान से हुए सम्मानित

-दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित किया गया परमवीर चक्र विजेताओं पर लिखे अंतर्राष्ट्रीय काव्य ग्रन्थ के लोकार्पण कार्यक्रम। कार्यक्रम में तिवारी को परमवीर सृजन सम्मान से किया गया अलंकृत

शब्द रथ न्यूज। अखिल भारतीय चिंतन साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक/मार्गदर्शक कैप्टेन (डॉ) ब्रह्मानन्द तिवारी ‘अवधूत’ को ‘परमवीर सृजन सम्मान’ सम्मान से अलंकृत किया गया। दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में अवधूत को सम्मान प्रदान किया गया।
हिंदी भवन दिल्ली में परमवीर चक्र विजेताओं पर लिखे अंतर्राष्ट्रीय काव्य ग्रन्थ का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 12 देशों के 101 कवियों के कालजयी ग्रन्थ ‘भारत के इक्कीस परमवीर’ का संपादन अंतरराष्ट्रीय साहित्य संस्था काव्यकुल संस्थान के अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय ने किया है। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय पर लिखी कविता के लिये अवधूत को केंद्रीय राज्यमंत्री पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (डॉ) वीके सिंह, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी , बीसीएफ के पूर्व एडिशनल डीजीपी के. मिश्र, दिल्ली साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, अंतरराष्ट्रीय समीक्षक डॉ ओम निश्चल व सुदर्शन चैनल के चेयरमैन सुरेश चव्हाण ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अवधूत ने सर्वप्रथम काव्यपाठ कर परमवीर चक्र विजेताओं को भावांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र विजेताओं पर लिखी यह कृति हिंदी साहित्य की अनुपम निधि है। इसके संकलनकर्ता की गीतकार ओंकार त्रिपाठी हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में देश विदेश के जाने माने कवियों ने शिरकत की।।
इस ऐतिहासिक अवसर पर सम्मानित होने के लिए डॉ अवधूत को धीरू राठौर, डॉ संजीव पाण्डेय, परमानन्द पाण्डेय, एडवोकेट राजीव मिश्र, केशव शरण सक्सेना, नीलेश वर्मा, दिलीप शर्मा, आशीष तिवारी, गीतकार अमन तिवारी आदि बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *