Sat. Jul 18th, 2026

नई टिहरी के पास पिपली गांव की गौशाला में घुसा गुलदार

नई टिहरी। नई टिहरी जिला मुख्यालय के समीप पिपली गांव की एक गौशाला में सुबह गुलदार घुस गया। ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए गुलदार को गोशाला के अंदर बंद कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर पिंजरे में कैद करने में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पिपली गांव की गीता नेगी ने बताया कि वह सुबह छह बजे गौशाला में भैंस को चारा देने आई थी। इसी दौरान गौशाला में गुलदार दिखा तो वह वापस चली गई। फिर नौ बजे जब दोबारा आई तो गुलदार गौशाला के अंदर घुस गया और भैंस बाहर आ गई। फिर उसने गांव के अन्य लोगों को बुलाया। लोगों ने गौशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर गुलदार को गौशाला के अंदर बंद कर दिया।

सूचना पर 10 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुलदार को पिंजरे में कैद करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह गांव में दो गुलदार दिखाई दिए थे। एक भाग गया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहाैल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *