Sat. May 31st, 2025

वाजा इंडिया उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष बने जीके पिपिल

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। राष्ट्रीय स्तर पर लेखकों व पत्रकारों के प्रथम साझा मंच राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (वाजा इंडिया) ने वरिष्ठ साहित्यकार व सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा ओएनजीसी भारत सरकार) जीके पिपिल को उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वरिष्ठ साहित्यकार जीके पिपिल का मनोनयन वाजा इंडिया उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ” की सलाह पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीबी वर्मा की अनुमति से राष्ट्रीय महासचिव शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है।

जीके पिपिल का जन्म तहसील सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और देहरादून के काव्य मंचों पर जीके पिपिल एक जाना पहचाना नाम है। विभिन्न टीवी चैनलों पर भी उन्होंने काव्यपाठ किया है। पिपिल अपने विद्यार्थी काल से ही काव्यात्मक सृजन से जुड़े रहे हैं। इनकी अनेक रचनाओं ने देश के प्रतिष्ठित अखबारों व पत्रिकाओं (कादम्बनी आदि) में स्थान पाया है। वर्तमान में देहरादून के स्थायी निवासी पिपिल यहीं पर साहित्य सृजन के साथ साहित्यिक गतिविधियों में पूर्ण सहभागिता के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पिपिल को सुखन सरिता, उर्दू एवं साहित्यिक मंच देहरादून सहित कई संस्थाओं ने सम्मानित किया है। उनके वाज़ा इंडिया उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कवि/साहित्यकारों ने हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *