शिक्षिका रीना नौटियाल को मिला अचीवमेंट अवॉर्ड
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। यंग एक्सप्लोरर स्कूल बंजारावाला ने वार्षिक खेलकूद महोत्सव आयोजित किया। महोत्सव में ब्लू हाउस ने ओवर ऑल ट्राफी जीती। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका रीना नौटियाल को मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया।

खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ बच्चों के मार्च पास्ट के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। इसके साथ ही जुंबा, एरोबिक्स व योग आदि भी कराया गया। मुख्य अतिथि चमोली ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास शिक्षा का मुख्य ध्येय होना चाहिए। यंग एक्सप्लोरर स्कूल इसी बिंदु के तहत बच्चों को शिक्षा दे रहा है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बपुन दत्ता, स्कूल के निदेशक प्रदीप कथूरिया, प्रिंसिपल मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
