Tue. Jun 2nd, 2026

उत्तराखंड में शुरू होगा ‘गुलदार कु दगड़िया’ अभियान

-उत्तराखंड में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से तेंदुए के बारे में भ्रांतियों का निवारण और तेंदुए के साथ जीना सीखना आदि की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के तहत स्कूलों, शैक्षिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित होंगे।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। पिथौरागढ़ में वन विभाग मानव और वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए ‘गुलदार कु दगड़िया’ अभियान शुरू करेगा। इसमें लोगों को तेंदुए के बीच कैसे रहना है, मानव वन्यजीव संघर्ष कैसे कम हो आदि को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उत्तराखंड में वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत कई जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार आदि का आयोजन किया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रमों से चमोली, उत्तरकाशी सहित कई अन्य जिलों में सुखद परिणाम आए हैं।

जागरूकता कार्यक्रम चलाकर तेंदुए के बारे में भ्रांतियों का निवारण, तेंदुए के साथ जीना सीखना आदि की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के तहत स्कूलों, शैक्षिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, सेनिमार आदि का आयोजन किया जाएगा। इसमें वन विशेषज्ञ लोगों को जंगली जानवरों की संबंध और क्यों मानव वन्य जीव संघर्ष बढ़ रहा है इसकी जानकारी देंगे।

मानव और वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए गुलदार को दगड़िया अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत जिले के स्कूलों, शैक्षिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में लोगों/बच्चों को जंगली जानवरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही तेंदुए के बीच कैसे जीना है ये चीजें सिखाई जाएंगी।

कोको रोसे, डीएफओ पिथौरागढ़ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *