Sun. Apr 19th, 2026

सरकारी व्यवस्था में ईमानदारी की मिसाल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की टीम

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)।अल्मोड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की टीम से मुलाकात की। उन्होंने कालेज की उत्कृष्ट मेडिकल सेवाओं की सराहना करने साथ ही कमियों पर भी प्राचार्य से बात की।

उन्होंने कहा बीते दिनों प्रो. अरुण जोशी और उनकी समर्पित टीम से मुलाक़ात का अवसर मिला। हृदय रोग विभाग में प्रो. जोशी न केवल मरीजों को गहराई से समझते हैं, बल्कि इको मशीन का संचालन भी स्वयं करते हैं, यह दृश्य सेवा-भावना की जीवंत मिसाल है। प्रो. पंकज सिंह (हड्डी रोग प्रमुख), न्यूरो व यूरो विभाग की डॉक्टर टीम सभी सीमित संसाधनों में भी ईमानदारी और मानवीय संवेदना के साथ सेवा दे रहे हैं। यहाँ MRI और CT Scan जैसी सुविधाएं सरकारी दरों पर उपलब्ध हैं, जो आमजन, खासकर ग्रामीण व निम्न आय वर्ग के लिए बड़ी राहत हैं।

सबसे सराहनीय बात यह है कि यहाँ कई ऐसे जरूरतमंद मरीजों का भी निःशुल्क इलाज किया जाता है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, यहाँ तक कि वे आयुष्मान या BPL कार्डधारी भी नहीं होते। डॉक्टरों की टीम मानवता को सर्वोपरि मानकर ऐसे मरीजों को भी सम्मान और समर्पण के साथ उपचार देती है, यही असली चिकित्सा सेवा है। हालांकि, कुछ निचले स्तर के कर्मियों द्वारा मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर मोड़ने की शिकायतें भी मिलीं। यह विषय प्राचार्य के समक्ष रखा गया। उन्होंने तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संजय पांडे ने कहा कि आज जब चिकित्सा सेवा धीरे-धीरे व्यवसायिक स्वरूप लेती जा रही है, ऐसे में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज जैसी संस्थाएं उम्मीद की लौ हैं, प्रेरणा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *