Tue. Jun 2nd, 2026

विधानसभा चुनाव: हरीश रावत के खिलाफ ही कांग्रेसी कर रहे थे दुष्प्रचार, तीन निष्कासित

-गौलापार ब्लॉक क्षेत्र अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार किए जाने की शिकायतें आई थी। जांच में तीन पदाधिकारी संलिप्त पाए गए।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नैनीताल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस से निष्कासित किया गया है।

गौलापार ब्लॉक क्षेत्र अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार किए जाने की शिकायतें आई थी। जांच में उक्त तीन पदाधिकारी संलिप्त पाए गए। जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई के निर्देश उन्हें दिए थे। जिलाध्यक्ष के आदेश पर फिलहाल इन तीनों पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *