Fri. Jun 5th, 2026

आईएएस अधिकारियों को प्रभारी सचिव के पद पर मिली पदोन्नति

-अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए पदोन्नति के आदेश

देहरादून (dehradun)। शासन ने 7 आईएएस अधिकारियों (IAS officers) की पदोन्नति (pramotion) के आदेश गुरुवार को जारी किए हैं। अधिकारियों को प्रभारी सचिव पद पर प्रोन्नत किया गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी (Radha Raturi) ने पदोन्नति आदेश जारी किए हैं।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में विजय कुमार यादव, बी षणमुगम, आर राजेश कुमार, डॉ नीरज खैरवाल, विनय शंकर पाण्डेय, दीपेन्द्र कुमार चौधरी और विनोद कुमार सुमन शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ पदों की कमी के चलते पदोन्नत अधिकारियों को प्रभारी सचिव पदनाम दिए जाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *