Sat. Apr 18th, 2026

इग्नू की दिसंबर में होने वाली परीक्षा अब होगी फ़रवरी में

-सत्रांत परीक्षा के लिए ऑनलाइन (online) आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा ई गई है। आवेदन की अन्तिम 10 नवंबर से बढ़ाकर अब कर दी गई है 15 दिसंबर (last date 15 December)

देहरादून (dehradun)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविधालय (ignu) की दिसंबर में होने वाली सत्रांत परीक्षा (annual exam) अब फरवरी में होगी। इसके साथ ही सत्रांत परीक्षा के लिए ऑनलाइन (online) आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। आवेदन की अन्तिम 10 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर (last date 15 December) कर दी गयी है। यह जानकारी इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक (director) डॉ आशा शर्मा (Dr asha Sharma) ने दी।

उन्होंने बताया कि फ़रवरी 2021 में होने वाली सत्रांत परीक्षा से पहले जमा किये जाने वाले सत्रीय कार्य या असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। इसे 10 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया है।। असाइनमेंट अपने अध्ययन केंद्र पर ऑफलाइन (हार्ड कॉपी) में जमा करनी होगी। जो शिक्षार्थी अध्ययन केंद्र न जा पाएं वे डाक से भी अध्ययन केंद्र को असाइनमेंट भेज सकते हैं। सत्रांत परीक्षा से पहले जमा किये जाने वाले परियोजना कार्य/ इंटर्नशिप/फील्ड वर्क जर्नल जमा करने की अंतिम तिथि भी अब 15 दिसंबर होगी।

जिनकी परीक्षा छूटी विशेविद्याल य ने उनको भी दिया मौका

जिन शिक्षार्थियों ने सत्रांत परीक्षा जून 2020 के लिएआवेदन किया था। लेकिन, वह सितम्बर -अक्टूबर में आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएं हैं। विश्वविधालय ने उन्हें फ़रवरी 2021 में होने वाली सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी है। डॉ आशा शर्मा ने कहा कि इग्नू देहरादून की वेबसाइट पर उक्त के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है। छात्र छात्रा वेबसाइट पर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *