Wed. Jun 3rd, 2026

पेट्रोल पंप मालिक के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

-पेट्रोल पंप, घर के साथ ही फर्म के मालिक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी अभी जारी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने फर्म, पेट्रोल पंप सहित विभिन्न दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार तड़के हरिपुर कालसी स्थित सत्य साईं फर्म के मालिक के पेट्रोल पंप, घर के साथ ही विभिन्न ठिकानां पर छापेमारी की है। शुक्रवार सुबह करीब 4.45 बजे छापेमारी शुरू हुई।

सत्य साईं फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप), लक्ष्मी चंद अनुज कुमार एंड संस, सत्य साईं ट्रेडर्स व घर पर छापेमारी अभी जारी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने फर्म, पेट्रोल पंप सहित विभिन्न दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। करोड़ों की संपति पकड़े जाने की आशंका जताई जा रही है। उपरोक्त व्यापारी का देहरादून में चकराता रिड पर भी पेट्रोल पम्प है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने घर के गेट आदि बंद किए हुए हैं। किसी को घर से बाहर जाने व घर के अंदर आने की अनुमति नहीं है। अभी परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *