Sat. May 31st, 2025

भारत सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान पर चर्चा के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक

-केंद्र सरकार ने गुरुवार को अफ़ग़ानिस्तान पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गत दिनों ट्वीट के ज़रिए जानकारी साझा की थी कि विदेश मंत्रालय सभी दलों के नेताओं के साथ अफ़ग़ानिस्तान के मामले पर चर्चा करेगा और उन्हें वर्तमान हालात से अवगत कराया जाएगा।

अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के कब्जा जमाने के बाद भारत का घटनाक्रम को लेकर रुख़ क्या है, इसे लेकर अभी तक संशय बना हुआ है। भारत अब तक अपने 146 नागरिकों की अफगानिस्तान से सुरक्षित वतन वापसी करवा चुका है। जबकि, अफ़ग़ानिस्तान से 700 से ज्यादा लोगों को भारत लाया गया है, इनमें सिख और हिंदू समुदाय के अफ़ग़ान नागरिक भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *