Tue. Jun 2nd, 2026

सिंदूर शौर्य शक्ति यात्रा : देहरादून की मातृशक्ति ने दिखाई देशभक्ति की अद्भुत शक्ति

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अपने देश के वीर सैनिकों के सम्मान में देहरादून की नारी शक्ति द्वारा गांधी पार्क से घंटाघर तक सिंदूर शौर्य शक्ति तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अर्ष कन्या गुरुकुल से दीपशिखा ने अपने औजस्वी विचारों से उपस्थितजनों को प्रेरित किया। मातृशक्ति द्वारा आयोजित यात्रा में उपस्थित युवा नारी शक्ति द्वारा लगाए भारत माता की जय के जयघोष ‘माँ का सिंदूर नहीं केवल साज, ये है भारत माँ का ताज’, जय हो भारत के वीरों की’ से सारा वातावरण देश देशभक्ति व भारतीय सेना के प्रति जनमानस को गर्व से भर दिया। शौर्य यात्रा के आरंभ में बलिदानी सैनिकों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।

सिंदूर शौर्य शक्ति यात्रा में मुख्य रूप से डॉ अंजली वर्मा, एकता त्रिपाठी, पसुनीता भट्ट, डॉ भावना डोभाल, रीता गोयल, संगीता चड्ढा, जसमीत सेठी, मधु मरवाह, ईशा, किरण काठयत, सुशीला खत्री, साक्षी शंकर, यामा शर्मा, शैल बिष्ट, सपना नंदा, सीमा जौहर, शिवानी कक्कड़, शिवरानी, साक्षी, मधु श्री, डॉ रश्मि त्यागी, विनोद उनियाल, अमिता सिंह, कमली भट्ट, नन्दिनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सम्मानित किए गए सैनिक परिवार

-शहीद कीर्ति चक्र से सम्मानित अजय वर्धन की पत्नी लक्ष्मी तोमर।
-शहीद गोवर्धन अधिकारी की पुत्रवधु मंजू अधिकारी।
-लेफ्टिनेंट कर्नल चौधरी के पिता नरेंद्र चौधरी।
-लेफ्टिनेंट कर्नल वर्मा के माता-पिता विजय वर्मा व सविता वर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *