Wed. Aug 26th, 2026

ब्रेकिंग…इंटर कालेजों में प्रवक्ता पद के लिए भर्ती खुली, 571 पदों के लिए आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

-ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक नवंबर और अनिवार्य शैक्षिक योग्यता व अन्य कागजात जमा कराने की अंतिम तिथि 16 नवंबर

 

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग में सामान्य एवं महिला शाखा) के 571 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक नवंबर है।

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र के स्वहस्ताक्षरित प्रिंटआउट के साथ अनिवार्य शैक्षिक योग्यता व अन्य कागजात जमा कराने की अंतिम तिथि 16 नवंबर है। विज्ञापित पदों में सामान्य शाखा के 544 और महिला शाखा के 27 पद हैं। महिला अभ्यर्थी दोनों शाखाओं, सामान्य और महिला में आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *