Thu. Sep 3rd, 2026

कोरोना का आंकड़ा 7593, देहरादून में आज 51

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। रविवार को भी 146 नए संक्रमित लोग चिन्हित हुए हैं। इसके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7593 पहुंच गया है। रविवार को सबसे अधिक 51 कोरोना संक्रमित देहरादून जनपद में चिन्हित हुए है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 3032 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 4437 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 86 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 8002 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 51, अल्मोड़ा में 1, चमोली में 5, चंपावत में 1, हरिद्वार में 28, नैनीताल 33, पौड़ी 2, रुद्रप्रयाग 2, टिहरी गढ़वाल 2, उधमसिंहनगर में 10, और उत्तरकाशी में 12 मरीज चिन्हित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *