Wed. Jun 3rd, 2026

कोटद्वार का नाम अब होगा कण्व नगरी, मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर

देहरादून। कोटद्वार का नाम अब कण्व नगरी होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसकी स्वीकृति दे दी है। इसके बाद नगर निगम कोटद्वार कण्व नगरी कोटद्वार के नाम से जाना जायेगा।
गौरतलब है कि स्थानीय लोग कोटद्वार के नाम बदलने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जन भावनाओं व कोटद्वार के इतिहास को देखकर कोटद्वार का नाम कण्व ऋषि के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *