मतगणना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पीछे तो शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे आगे
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक चार राउंड की गिनती के दौरान करीब 300 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं।
दूसरी तरफ, गदरपुर विधानसभा सीट का पांचवे राउंड में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को मिले 3305 और कांग्रेस के प्रेमानंद महाजन को 5136 वोट पड़े। अरविंद को अब तक 27145 व प्रेमानंद महाजन को 20973 वोट मिले हैं, अरविंद पांडे 6172 वोटों से आगे चल रहे हैं।
