उत्तराखंड के 70 में से 58 विधायक हैं करोड़पति, बढ़ रहे मालदार विधायक
-एडीआर रिपोर्ट के अनुसार नए सदन में करोड़पति विधायकों की संख्या 73 फीसदी से बढ़कर 83 फीसदी हो गई है। भाजपा के 40, कांग्रेस के 15, बसपा के दोनों और एक निर्दलीय विधायक भी करोड़पति है।
उत्तराखंड विधानसभा में मालदार जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ रही है। इस बार सदन में 70 में से 58 विधायक करोड़पति हैं, पिछली बार यह संख्या 51 ही थी। उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों की औसत सम्पत्ति पांच साल में 4.11 करोड़ से बढ़कर 7.17 करोड़ हो गई है। एडीआर रिपोर्ट के अनुसार नए सदन में करोड़पति विधायकों की संख्या 73 फीसदी से बढ़कर 83 फीसदी हो गई है। भाजपा के 40, कांग्रेस के 15, बसपा के दोनों और एक निर्दलीय विधायक भी करोड़पति है।
एडीआर समन्वयक मनोज ध्यानी के अनुसार भाजपा विधायकों की औसत आय 6.52 करोड़ है, कांग्रेस विधायकों की औसत आय 35 करोड़ और बसपा विधायकों औसत आय 9.65 करोड़ रुपए है। इस बार विधायकों की औसत आय 2017 में 4.96 करोड़ से बढ़कर 7.56 करोड़ हो गई है। इस तरह पांच साल में विधायकों की औसत आय करीब 2.60 करोड़ बढ़ गई। 23 विधायकों की कुल सम्पत्ति 5 करोड़ से अधिक है। जबकि, दो करोड़ से पांच करोड़ के बीच आय वर्ग में 21 विधायक आ रहे हैं।
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय इस वित्तीय वर्ष में 2,02,895 रुपए है। राज्य के प्रति व्यक्ति पर औसत 73 हजार का कर्ज है। राज्य पर इस साल तक कुल कर्ज बढ़कर 73,478 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। राज्य सरकार हर साल कर्ज का ब्याज चुकाने पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। ऐसे में राज्य विधानसभा में मालदार जनप्रतिनिधियों की बढ़ती संख्या आम आदमी से मेल नहीं खाती है।
सर्वाधिक सम्पत्ति वाले विधायक
सतपाल महाराज – 87 करोड़ में रुपए
उमेश कुमार – 54 करोड़ में रुपए
त्रिलोक सिंह चीमा – 44 करोड़ में रुपए
खुशहाल सिंह अधिकारी – 30 करोड़ में रुपए
रेखा आर्य – 25 करोड़ में रुपए
सरवत करीम अंसारी – 14 करोड़ में रुपए
अनुपमा रावत – 13 करोड़ में रुपए
प्रदीप बत्ता – 12 करोड़ में रुपए
यशपाल आर्य – 10 करोड़ में रुपए
शिव अरोड़ा – 10 करोड़ में रुपए
दर्गेश्वर लाल सबसे गरीब विधायक
पुरोला से निर्वाचित होकर पहली बार सदन में पहुंचे सबसे युवा विधायक दर्गेश्वर लाल सबसे गरीब विधायकों में शामिल है। उनके पास महज 6.5 लाख रुपए की चल सम्पत्ति है। दूसरे स्थान पर गंगोत्री से भाजपा विधायक सुरेश सिंह चौहान है, उनके पास भी महज 11.5 लाख की चल सम्पत्ति है। इन दोनों के पास कोई अचल सम्पत्ति नहीं है।
सबसे कम सम्पत्ति वाले विधायक
दुर्गेश्वर लाल – 6.5 लाख रुपए
सुरेश सिंह चौहान – 11.5 लाख रुपए
रवि बहादुर – 12.73 लाख रुपए
राजकुमार पोरी – 25.24 लाख रुपए
शक्तिालाल शाह – 31.93 लाख रुपए
संजय डोभाल – 47.6 लाख रुपए
भुवन कापड़ी – 49.27 लाख रुपए
सरिता आर्य – 55 लाख रुपए
भूपाल राम टम्टा- 68.99 लाख रुपए
रेणु बिष्ट – 72.40 लाख रुपए
सर्वाधिक वार्षिक आय (मौजूदा वित्तीय वर्ष)
खुशहाल सिंह अधिकारी – 2.53 करोड रुपए
त्रिलोक सिंह चीमा – 1.94 करोड़ रुपए
सुमित हृदयेश – 73 लाख रुपए
