Fri. May 17th, 2024

उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाई गई मंगशीर बग्वाल, जानिए क्यों मनाते हैं मंगशीर बग्वाल?

उत्तरकाशी जिले में शनिवार को मंगशीर की बग्वाल को धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय लोग अपनी संस्कृति को बचाने के लिए स्थानीय गणवेश में सजे दिखे। इस अवसर पर कंडार देवता मंदिर से रासौ तांदी नृत्य करते हुए सुंदर झांकियां निकाली गई। देर सांय को रामलीला मैदान में देवदार व चीड़ की लकड़ी से बनाए भैलो को जलाकर लोगों ने मंगशीर की बग्वाल का आनंद लिया।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। अनघा माउण्टेन एसोसिएशन की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित दो दिसवीय मंगशीर की बग्वाल को हर्षोल्लास के साथ मनाय गया। कार्तिक की दीपावली के एक माह बाद मनाई जाने वाली मंगशीर की बग्वाल का इतिहास है कि तिब्बती लुटेरों से जीतने के बाद जब माधो सिंह भंडारी घर वापस लौटे तो उनके स्वागत में मंगशीर की बग्वाल का आयोजन किया गया।

अनघा माउटेन एसेासिएशान वर्ष 2007 से इसी संस्कृति व पारंपरिक पर्व के संरक्षण तथा संवर्द्धन के लिए मंगशीर की बग्वाल मनाते आ रहा है। शनिवार को एसोसिएशन की ओर से कंडार देवता मंदिर से स्थानीय महिलाओं ने अपने पारंपरिक गण वेश में रासौ तांदी व छोल्या नृत्य किया। इसके बाद माधो सिंह भंडारी तथा उनके पीछे उनकी सेना की सुंदर झांकी बाजार में निकाली गई। जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ नगर की सड़कों पर लगी दिखी।

झांकी कंडार देवता मंदिर से होते हुए विश्वनाथ चौक तथा अंत में रामलीला मैदान तक किया गया। झांकी में पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, दमाऊ व रणसिंगे की धुन पर सुंदर प्रस्तुति के साथ बाड़ाहाट क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक रासौ नृत्य किया। इसके बाद देर सांय को रामलीला मैदान में भैलो जलाकर लोगों ने मंगशीर की बग्वाल का खूब आनंद लिया। बग्वाल के दौरान व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस की अहम भूमिका रही। जिला मुख्यालय के साथ ही एसेसिएशन की पहल पर जिले के 101 गांवों में भैलू नृत्य के साथ मंगशीर बग्वाल का अयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

बग्वाल गढ़वाली सेना की तिब्बत पर विजय का प्रतीक

अनघा माउंटेन एसोसिएशन की ओर से आयोजित मंगशीर बग्वाल के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि मंगसीर की बग्वाल गढ़वाली सेना की तिब्बत पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी स्थानीय लोगों को मंगशीर बग्वाल की बधाई दी। मैदान में लगाये गए गढ़ भोज, गढ़ संग्राहलय, स्वेत श्याम फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजक मंडल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *