Mon. May 25th, 2026

मसूरी की डाॅ. मृणालिनी बनीं मिसेज इंडिया में फर्स्ट रनर-अप

मसूरी की डॉ मृणालिनी भारद्वाज ने मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2023 सीजन-4 में फर्स्ट रनर-अप का ताज अपने नाम कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यह आयोजन दिवा पेजेंट्स की ओर से पुणे महाराष्ट्र में किया गया। डाॅ. मृणालिनी भारद्वाज की इस उपलब्धि से मसूरी में खुशी की लहर है। डाॅ. मृणालिनी भारद्वाज अब मिसेज यूनिवर्स टूरिज्म प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 23 सितंबर 2023 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में होगी।

मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2023 सीजन-4 में डाॅ. मृणालिनी भारद्वाज ने गोल्ड श्रेणी में फर्स्ट रनर-अप का ताज अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 50 महिलाएं शामिल हुईं। सिल्वर गोल्ड और इलीट श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया। डाॅ. मृणालिनी भारद्वाज ने बताया कि इससे पूर्व 2022 में मिसेज वेस्ट इंडिया में पहला खिताब जीता था। तभी ठान लिया था कि वह मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन में दावेदारी करेंगी। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की। डाॅ. मृणालिनी भारद्वाज का मसूरी में जन्म हुआ और इंटर तक यहीं पढ़ाई हुई। फिर मेडिकल की पढ़ाई करने बाहर चली गई। पिता इतिहासकार गोपाल भारद्वाज और माता बीना भारद्वाज शिक्षाविद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *