Sat. Apr 18th, 2026

एनएसयूआई के होली मिलन समारोह में किशन महिपाल के गीतों ने बांधा समा

-डीएवी पीजी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस हरीश रावत हुए शामिल

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। एनएसयूआई ने आज (मंगलवार) देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में लोकगायक किशन महिपाल की शानदार प्रस्तुति पर छात्र छात्राएं खूब झूमे।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस हरीश रावत, मनमोहन कंडवाल अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरादून, हेमा पुरोहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुमित्रा ध्यानी अतिथि के रूप में शामिल हुए।


इस मौके पर कुलदीप कुमार पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, संग्राम सिंह पुंडीर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, श्याम सिंह चौहान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई, मानवेंद्र बिष्ट पूर्व जिलाध्यक्ष, आयुष गुप्ता प्रदेश महासचिव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं। संदीप नेगी जिला अध्यक्ष चमोली, मनोज रावत पूर्व अध्यक्ष, सूर्या पुरोहित पूर्व अध्यक्ष, प्रकाश गिरी, मोहित रावत, आदित्य बिष्ट, हिमांशु रावत, उदित, थपलियाल, अंकित बिष्ट, वासु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *