Sat. Apr 18th, 2026

ओपिनियन पोलः उत्तराखंड में कांग्रेस की वापसी के आसार, भाजपा को दी कड़ी चुनौती

-सी-वोटर सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में किसी को भी मिल सकता है बहुमत। 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 31 से 37 सीटें मिलती दिख रही है। जबकि, कांग्रेस को 30 से 36 सीटें मिल सकती हैं यानी सरकार किसी की भी बन सकती है। दोनों पार्टियों की अधिकतम सीटों की संख्या देखी जाए तो दोनों बहुमत का आकड़ा पार करती हुईं दिख रही हैं।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में एक हफ्ते का समय बचा है। इस बीच सी-वोटर का ताजा सर्वे सामने आया है। सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा की मुश्किलें बढ़ रही हैं। कांग्रेस से भाजपा को कड़ी चुनौती मिल रही है। वोट प्रतिशत का मामला हो या सीटों का। कांग्रेस इस बार भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।

सर्वे के अनुसार 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 31 से 37 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस को 30 से 36 सीटें मिल सकती हैं यानी सरकार किसी की भी बन सकती है। दोनों पार्टियों की अधिकतम सीटों की संख्या देखी जाए तो दोनों बहुमत का आकड़ा पार करती हुईं दिख रही हैं।

आम आदमी पार्टी को लग सकता है झटका 

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को झटका लग सकता है। आप को केवल दो से चार सीटें ही मिलती दिख रही हैं। अन्य को भी एक सीट मिल सकती है। वोट प्रतिशत की बात करें तो उसमें भी भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। भाजपा को 43 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। कांग्रेस को 41 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी सीटें भले इकाई अंकों में ही हासिल कर रही है। लेकिन, वोट प्रतिशत दहाई में आ गया है। आप को 13 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। अन्य को तीन प्रतिशत वोट मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *