Thu. Jul 30th, 2026

पति ने पत्नी पर डाल दिया तेजाब, आरोपी फरार

-रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सलेमपुर निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया क‌ि पति ने अपनी पहली पत्नी को परिजनों के साथ मिलकर मार डाला था। अब वह उसे भी मारना चाहता है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति से जान का खतरा जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है क‌ि उसका पति अपनी पहली पत्नी को मार चुका है। पति ने उसके ऊपर भी तेजाब डालकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सलेमपुर निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया क‌ि जसपुर निवासी दिलशाद जिला बिजनौर ने उसके साथ निकाह किया था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। जो उसके साथ रहते आ रहे हैं। पति ने अपनी पहली पत्नी को परिजनों के साथ मिलकर मार डाला था। अब वह उसे भी मारना चाहता है।

महिला ने बताया क‌ि दिलशाद के डर से वह मायके सलेमपुर आ गई थी। महिला का आरोप है कि 5 मार्च की रात 9 बजे वह मायके में खाना बना रही थी, तो आरोपी दिलशाद वहां भी आ पहुंचा और उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह जल गई। दिलशाद को पकड़ने की कोशिश की तो उसने सभी के ऊपर तेजाब डलाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया क‌ि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *