Sun. Apr 19th, 2026

अंब्रेला विधेयक के खिलाफ एकजुट हुए अशासकीय शिक्षक-कर्मचारी, किया प्रदर्शन

-हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रुटा) के नेतृत्व में एसजीआरआर पीजी कालेज में दिया धरना, किया प्रदर्शन

देहरादून (dehradun)। उच्च शिक्षा में अंब्रेला विधेयक के विरोध में अशासकीय पीजी कालेज के शिक्षक-कर्मचारी (Pg college teachers) एकजुट हो गए हैं। बुधवार को एसजीआरआर पीजी कालेज (Sgrr Pg college) में संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन (protest) किया गया।


वक्ताओं ने कहा कि 18 अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी राज्य सरकार के लाए गए अंब्रेला विधेयक के प्रावधानों का विरोध करते हैं। सरकार इनको जल्द से जल्द वापस ले। मांग से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों व सांसदों को अवगत कराया गया है। साथ ही उनसे अपने अधिकारों की रक्षा करने की अपील की गई है। लेकिन, सरकार के स्तर पर अभी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसको लेकर प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलित हैं। इसी क्रम में ग्रूटा ने धरना-विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लें।

धरना प्रदर्शन में इनकी रही उपस्थिति

डीएवी कॉलेज देहरादून से डॉ यूएस राणा, डॉ डीके त्यागी, डॉ राजेश पाल, डॉ कौशल कुमार, डॉ एचबीएस रंधावा, डॉ देवना शर्मा, डॉ अनुपमा सक्सेना, डॉ शशिकिरण सोलंकी, डॉ आरके पाठक, डॉ अतुल सिंह, डॉ रमेश शर्मा, डॉ पुष्पेंद्र शर्मा व डॉ वीके डंग, श्री गुरु रामराय पीजी कॉलेज देहरादून से डॉ आरपी सेमवाल, मेजर प्रदीप सिंह, डॉ संदीप नेगी, डॉ एचवी पंत, डॉ सुमंगल सिंह, डॉ दीपाली सिंघल, डॉ पूनम शर्मा, डॉ संजय पडलिया, डॉ हरीश जोशी, डॉ मनोज पुरोहित , डॉ महेश कुमार, डॉ श्यामवीर सिंह, डॉ अनिता मनोरी, बीएसएम कॉलेज रुड़की से डॉ कामना जैन, डॉ सुहासिनी श्रीवास्तव, डॉ विनीता चौधरी, चिन्मय डिग्री कॉलेज हरिद्वार से डॉ पीके शर्मा व डॉ भानु प्रकाश गुप्ता, एसएम जेएन कॉलेज हरिद्वार से मनोज थपलियाल, आरएसएम कॉलेज नारसन से डॉ वीपी सिंह, डॉ रविन्द्र सिंह, डॉ संदीप कुमार, एमकेपी कॉलेज देहरादून से डॉ रिचा कांबोज, डॉ अलका कोहली, डॉ चेतना पोखरियाल, डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून से डॉ सोनू द्विवेदी, डॉ जयपाल सिंह, डॉ राकेश सिंह, डॉ अजय कुमार, डॉ रूपेश त्यागी, चमनलाल लाल डिग्री कॉलेज लंढौरा हरिद्वार से डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ एसके शर्मा, हर्ष विद्या मंदिर कॉलेज रायसी हरिद्वार से डॉ मंजू , डॉ सृष्टि कुकशाल, राठ महाविद्यालय पैठाणी से डॉ मंजीत सिंह भंडारी, डॉ राम सिंह नेगी, एमपीजी कॉलेज मसूरी से डॉ वीपी जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *