Fri. Dec 19th, 2025

कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष: कवि वीरेन्द्र डंगवाल “पार्थ” के कान्हा और राधा को समर्पित छंद

वीरेन्द्र डंगवाल “पार्थ”
देहरादून, उत्तराखंड


———————————————————-
भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर “शब्द रथ” हिंदी न्यूज पोर्टल के पाठकों और समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण के आशीष से विश्व में सुख, शांति के साथ मानव समृद्ध रहे।

 

घनाक्षरी छंद

कारा की दीवारें देखो, बनेंगी गवाह आज
आयेंगे सलाखों बीच, खुद भगवान हैं।

कैसा ये सौभाग्य रहा, वासुदेव देवकी का
विपदा के बीच सच, होना वरदान है।

घटा घनघोर छाई, आंख भर भर आई
खुल गए पट खुद, कोख का सम्मान है।

बरस रहा था पानी, वक़्त ने लिखी कहानी
आधी रात जन्मा शिशु, ईश का विधान है।।

—————————————————————————————————–

सार छंद

रास रचाते मोहन राधा, गीत बांसुरी गाती
कालिंदी के तट पर उनकी, प्रीत खूब मुसकाती।

नयन बांचते मन की भाषा, दोनों हैं हमजोली
चित समाये एक दूजे के, प्रीत रंग की होली।

पवन मोहनी साथ निभाती, राधा से बतियाती
धानी चुनरिया मनमोहन के, अधरों को छू जाती।।

2 thoughts on “कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष: कवि वीरेन्द्र डंगवाल “पार्थ” के कान्हा और राधा को समर्पित छंद

Leave a Reply to अंजना कण्डवाल 'नैना' Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *