Wed. Apr 22nd, 2026

त्योहारी सीजन में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए व्यापारियों को किया आगाह, पुलिस ने निकाली बाइक रैली

-त्योहारी सीजन को देखते हुए कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अधिक सक्रिय हुई पुलिस, जनता को जागरूक करने, मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए निकाली जन जागरूकता बाइक रैली

देहरादून (dehradun)। त्योहारी सीजन (festiv season) में बाजारों (market) ने भीड़भाड़ (crowd) होने और लोगों के खरीदारी के लिए ज्यादा संख्या आने की संभावना को देखते हुए पुलिस (police) ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस ने दुकानदारों को आगाह किया है कि त्योहारी सीजन में व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग (social distensing) को लेकर सजग रहें। दुकान में ज्यादा भीड़भाड़ जमा न होने दें।
आमजनता को जागरूक करने के लिए रविवार (Sunday) को रायपुर पुलिस (raipur police) ने बाइक रैली (bike raily) निकाली। रैली में पुलिस कोरोना वायरस संक्रमण (corona virus infaction) से बचाव संबंधी स्लोगन के बैनर व तख्तियां लिए हुए थी।

पुलिस ने माइक से किया अनाउंसमेंट

दुकानदारों को त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ होने के संबंध में अपने प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग बैनर, दुकान के आगे गोले बनवाने और दुकान पर खरीदारी करने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत पालन करवाने के लिए माइक से अनाउंसमेंट किया गया। नियमों का पालन करने की अपील के साथ ही हिदायत भी दी गई। यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ, विकासनगर पुलिस ने भी रैली निकालकर आम जनता की जागरूक किया। रैली में एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *