प्रधानाचार्य राम लखन गैरोला ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून। श्री गुरु रामराय लक्ष्मण इण्टर कालेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य रामलखन गैरोला शिक्षक-शिक्षिकओं व छात्रों को स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हमें खुद को समर्पित करना चाहिए। छात्र छात्राओं ने चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर राजेश डबराल, धनंजय उनियाल, ममता, अश्विनी, सीमा रावत, सावित्री चंद, एसएस मेहता, कैलाश पांडे, विपनेश कुकरेती, सुनील बधानी, योगेश मिश्र, संध्या तिवारी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
