Thu. Sep 3rd, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: प्रियंका गांधी देहरादून में जारी करेंगी कांग्रेस का घोषणा पत्र

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो फरवरी को देहरादून में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसी दौरान प्रियंका उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र भी जाती करेंगी।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगें। कांग्रेस का घोषणा पत्र मंहगाई से राहत व बेरोजगारी की थीम पर है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र को ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ नाम दिया है। प्रियंका दो फरवरी को यह घोषणा पत्र देहरादून में जारी करेंगी। प्रियंका का कार्यक्रम तय होते ही कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रियंका गांधी दो फरवरी को देहरादून से वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। रैली का सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लाइव प्रसारण होगा। प्रियंका का उत्तराखंड में यह पहला चुनावी दौरा है। हालांकि, पहले उनका एक बार श्रीनगर और अल्मोड़ा में जनसभा का कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन, कोविड 19 संक्रमण बढ़ने पर कांग्रेस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद ही कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *