Tue. Jun 2nd, 2026

उत्तराखंड: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी वर्चुअल रैली आज

-मंगलवार शाम कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, सचिव शांति रावत, परिणिता डोभाल ने मुआयना किया। जोशी ने बताया कि फार्म में एक हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। चुनाव आयोग ने अनुमति के अनुसार व्यवस्था की जा रही है।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी दो फरवरी (बुधवार) को उत्तराखंड में अपनी पहली चुनावी वर्चुअल रैली करेंगी। उत्तराखंड की 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ वर्चुअल रैली आयोजित की जाएगी। मंगलवार को कांग्रेस ने रैली को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। कैनाल रोड स्थित लग्जुरिया फार्म में दोहपर 12 बजे रैली शुरू की जाएगी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के अनुसार प्रियंका कल रैली के साथ ही कांग्रेस के चुनावी प्रतिज्ञा पत्र को भी लांच करेंगी। कार्यक्रम का प्रदेश भर में लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *