Wed. Jun 3rd, 2026

राजीव तलवार राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन्य जीव प्रतिपालक नियुक्त

-अपर मुख्य सचिव आंनद बर्धन ने इसके आदेश जारी किए हैं। तलवार की नियुक्ति एक वर्ष के लिए हुई है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भाजपा नेता राजीव तलवार को उत्तराखंड सरकार ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क का अवैतनिक वन्य जीव प्रतिपालक नियुक्त किया है। अपर मुख्य सचिव आंनद बर्धन ने इसके आदेश जारी किए हैं।

अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत तलवार की नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है। तलवार वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति लगातार तीसरी बार इस पद पर हुई है।

तलवार वर्तमान में भाजपा के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक भी हैं। इससे पूर्व वह लगातार तीन बार भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया व आईटी प्रबन्धन विभाग के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *