Fri. May 17th, 2024

Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा के दौरान केदारनाथ में जलेंगे घी के 108 दीपक

केदारनाथ धाम में रह रहे संत स्वामी ललित रामदास महाराज के श्रीराम आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा का यह उत्सव मनाया जाएग। इसके साथ ही राम नाम की धुन के बीच बीच सुंदरकांड और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाउत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। हर कोई इस पल का साक्षी बनने के लिए उत्साहित है। उत्सव को और भव्य बनाने के लिए बाबा केदारनाथ में घी के 108 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। धाम में रह रहे संत स्वामी ललित रामदास महाराज के श्रीराम आश्रम में यह उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही राम नाम की धुन के बीच सुंदरकांड और भजन-कीर्तन किया जाएगा। भंडारा और धाम में मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान धाम में कुल तीस लोग मौजूद रहेंगे। संत स्वामी ललित रामदास ने बताया कि वे बीते 13 वर्षो से भगवान राम के दर्शन करते आ रहे है।

मान्यता है कि आदिदेव महादेव के ईष्ट भी श्रीराम ही हैं। राम नाम लेकर ही उन्होंने विष को अपने कंठ में लिया था और नीलकंठ के नाम से जप किया। अयोध्या में 500 साल बाद हो रहे प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में धाम में खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *