किरायेदार ने नाबालिग को बनाया बंधक, दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
-वसंत विहार थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि उनके मकान में नीचे के तल पर किरायदार (युवक) रहता है। आरोप है कि 23 दिसंबर की रात किरायेदार ने अपने दोस्त के साथ उनकी बेटी को उस बंधक बना लिया, दोनों उसे कमरे में लेकर गए और रातभर दुष्कर्म किया
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। देहरादून में किरायेदार ने 14 वर्षीय लड़की को दोस्त के साथ मिलकर कमरे में बंधक बनाया। आरोप है कि दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सुबह मां को घटना की जानकारी दी। घटना में वसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा कर जांच शुरू कर दी है।
वसंत विहार थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि उनके मकान में नीचे के तल पर किरायदार (युवक) रहता है। आरोप है कि 23 दिसंबर की रात किरायेदार ने अपने दोस्त के साथ उनकी बेटी को उस बंधक बना लिया, जब वह टॉयलेट के लिए गई थी। दोनों उसे कमरे में लेकर गए और रातभर दुष्कर्म किया। सुबह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे से ऊपर के तल पर भेज दिया।
पीड़िता ने सुबह अपनी मां को घटना बताई। इसके बाद लड़की के पिता को मामला पता लगा तो वसंत विहार थाने में तहरीर दी गई। तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोस्को संबंधित धाराओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस जल्द बच्ची के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराएगी।
