Mon. Apr 20th, 2026

ऋषिकेश-टिहरी मार्ग बंद, फकोट के पास गायब हुई सड़क

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। ऋषिकेश-टिहरी मार्ग फिलहाल बंद हो गया। आगराखाल से आगे फकोट के पास सड़क का बड़ा हिस्सा गायब हो गया है। ऐसे में मार्ग पर आवाजाही संभव नहीं है।

रात में हुई मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश टिहरी मार्ग पर भारी तबाही हुई है। भारी बारिश के कारण फकोट के पास पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट गया, इससे वहां पर पूरी सड़क की गायब ही गई है। जहां सड़क थी वहां तबाही के कारण बहुत बड़ी खाई बन गई है। सड़क का नामोनिशान ही मिट गया है, ऐसे में सड़क बनाने में काफी समय लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *