Sun. Apr 19th, 2026

उत्तराखंड में आरटीओ की चेकपोस्ट होगी बंद, आदेश जारी

-इन चेकपोस्ट पर वाहनों का मैनुअल टैक्स जमा किया जाता है। अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करना होगा।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आरटीओ की चेकपोस्ट खत्म की जा रही है। परिवहन सचिव ने चेकपोस्ट समाप्त करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। यह नई व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होगी। उत्तराखंड में मौजूदा समय में 10 चेकपोस्ट सक्रिय हैं। इनमें से अधिकांश राज्य की सीमाओं पर हैं। उत्तराखंड में चेकपोस्ट की यह व्यवस्था 2004 से चल रही है।

इन चेकपोस्ट पर वाहनों का मैनुअल टैक्स जमा किया जाता है। कई बार चेकपोस्ट पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसे देखते हुए परिवहन सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने चेकपोस्ट समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करना होगा।

उत्तराखंड में ये हैं चेकपोस्ट

आशारोड़ी, कुल्हाल, मंगलौर, चिड़ियापुर, इकबालपुर, तिमली, पुलभट्टा, मझोला, रुद्रपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा, सितारगंज, कौड़िया, नादेही, जसपुर, दोराहा, बनबसा, त्यूनी, मेघालघाट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *