Fri. Jul 17th, 2026

सचिन दीक्षित की कर्मठता फिर हुई प्रमाणित, युवा ब्राह्मण महासभा की देहरादून इकाई के जिलाध्यक्ष बने

गार्गी मिश्रा महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष घोषित

रूड़की/देहरादून। युवा सेना के जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुक सचिन दीक्षित की कर्मठता एक बार पुनः उस समय प्रमाणित हो गई जब रूड़की में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की युवा इकाई का देहरादून का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
रूड़की के होटल में पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की युवा इकाई की टीम का विस्तार कर कई नये पदाधिकारी घोषित किये गये, जिसमें प्रमुख नियुक्ति महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अभ्युदय कात्सल्यम नामक संस्था की संचालिका/सुप्रसिद्ध समाजसेविका गार्गी मिश्रा व युवा इकाई के देहरादून जिलाध्यक्ष पद पर सचिन दीक्षित को नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हितेश शर्मा ने हरिद्वार, नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल के जिलाध्यक्षों के साथ-साथ कई प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा भी की। विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों से विशेषकर देहरादून में संगठन का कार्य तेजी से वृहद स्तर पर पहुंचेगा, ऐसी संभावना जतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *