Mon. Apr 20th, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मिले उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के विषय में भी चर्चा की। महाराज ने उन्हें बताया कि प्रदेश में पर्यटन विभाग अनेक धार्मिक सर्किट को विकसित करने में लगा है। अनेक टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *