Sat. Apr 18th, 2026

सतपाल महाराज ने हरिद्वार में खोला 200 बेड का क्वारंटीन सेंटर, शुभारंभ पर कहा.. हरिद्वार वासियों को होगा लाभ

-हरिद्वार स्थित श्री प्रेमनगर आश्रम में खोला गया है 200 बेड का क्वारंटीन सेंटर। सेंटर का आज हुआ शुभारंभ। मरीजों के लिए निशुल्क भोजन की भी सुविधा। आश्रम में कोविड वैक्सीनेशन शिविर भी चलाए जा रहे हैं

शब्द रथ न्यूज ब्यूरो। Shabd rath news। पर्यटन मंत्री व हरिद्वार जनपद के कोविड प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से आश्रम प्रबंधन कमेटी की ओर से सभी सुविधाओं से युक्त हरिद्वार स्थित श्री प्रेमनगर आश्रम में 200 बेड का क्वारंटीन सेंटर का खोला गया है। शुक्रवार (आज) को सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

सतपाल महाराज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि श्री प्रेमनगर आश्रम में बने अस्थाई 200 बेड क्षमता वाले क्वारंटाइन सेंटर में निःशुल्क भोजन की सुव्यवस्था की गई है। साथ ही एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। आश्रम परिसर में ही दो कोविड वैक्सीनेशन शिविर भी गतिशील है। उन्होंने कहा कि श्री प्रेमनगर आश्रम समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं में अहम योगदान देता रहा है। राज्य में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

महाराज ने कहा कि श्री प्रेमनगर आश्रम का समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों व प्राकृतिक आपदाओं में योगदान हमेशा ही उल्लेखनीय रहा है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय आश्रम शुरू से ही अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि 200 बेड़ का क्वारंटीन सेन्टर से हरिद्वार वासियों को इसका लाभ प्राप्त होगा। सेंटर के शुभारंभ पर प्रेमनगर आश्रम के प्रबन्धक पवन सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *