Sat. Apr 18th, 2026

उत्तराखंड में कल से खुल जाएंगे स्कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

संयुक्त सचिव जेएल शर्मा ने शिक्षा महानिदेशक को स्कूल खोलने के आदेश दिए है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बन्द पड़े स्कूल एक जुलाई (कल) से खुलने जा रहे हैं। हालांकि, बच्चे अभी स्कूल नहीं जाएंगे। लेकिन, ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। आज इसका आदेश जारी हो गया है।

संयुक्त सचिव जेएल शर्मा ने शिक्षा महानिदेशक को स्कूल खोलने के आदेश दिए है। वैसे तो स्कूल कोरोना महामारी के कारण पिछले लगभग सवा साल से बंद ही हैं। लेकिन, वर्तमान में सरकारी, अशासकीय व निजी स्कूल गर्मियों की छुट्टी के तहत बंद हैं। अब गर्मियों की छुट्टी खत्म हो रही हैं, लिहाजा एक जुलाई यानी कल से सभी सरकारी, अशासकीय व स्कूलों को खोलने आदेश दिए गए हैं।

छात्र छात्रायें नहीं जाएंगे स्कूल

फिलहाल, स्कूलों में छात्र छात्राओं को नहीं आना है। शिक्षक व अन्य स्टाफ को ही स्कूल आना है। शिक्षक ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से पढ़ाई करवाएंगे। छात्र/छात्राओं को स्कूल भेजने को लेकर अभी सरकार को निर्णय लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *