Thu. Sep 3rd, 2026

शिक्षा मंत्री पांडे ने कहा, उत्तराखंड में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से डर

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने 21 सितंबर से स्कूल न खोलने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार के निर्देश के आधार पर 21 सितंबर से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के संचालन को अनुमति दी थी। स्कूल खोलने की यह अनुमति भी सशर्त दी गई थी। कहा गया था कि यदि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना चाहें तो वह भेज सकते हैं। लेकिन, वर्तमान में प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है। रोजाना एक हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की जान को खतरे में नहीं डाला जा सकता इसीलिए शिक्षा मंत्री ने पहले के स्कूल खोलने के आदेश को निरस्त कर दिया है। अब कोरोना महामारी के सामान्य होने के बाद ही स्कूल खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *