Fri. May 15th, 2026

शहीदों को नमन करने के लिए उत्तराखंड पुलिस तैयार, डीजी ने दिए निर्देश

-21 अक्टूबर को शहीद दिवस पर होगी रैतिक परेड, आज हुई फूल ड्रेस रिहर्सल, डीजी अनिल रतूड़ी रहे मौजूद

देहरादून। पुलिस शहीद दिवस (21 अक्टूबर) पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड की तैयारियों में जुटी हुई। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अनिल रतूड़ी की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई।


फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पुलिस महानिदेशक ने रैतिक परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *