Fri. May 17th, 2024

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को कोर्ट से मिली जमानत

-शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को धोखाधड़ी मामले में कोर्ट से राहत मिल गई है। 21 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर सुनंदा शेट्टी पर केस दर्ज था, जिस पर उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। पहले एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में फंसे थे। फिर उनकी मां धोखाधड़ी केस में फंस गई थीं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) को कोर्ट से राहत मिल गई है। एक्ट्रेस की मां धोखाधड़ी केस में फंस गई थीं। इस मामले में मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने धोखाधड़ी और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट केस में एक्ट्रेस की मां को जमानत दी है। उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वॉरंट भी खारिज कर दिया गया है। ये खबर शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के लिए राहत भरी है।

शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने लिया था लोन 

ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक/पार्षद फिरोज आमरा ने शिल्पा शेट्टी की मां पर 21 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर केस करवाया था। उनका कहना था कि एक्ट्रेस के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने साल 2015 में उनसे 21 लाख  रुपये का लोन लिया था। लेकिन, 2016 में उनके निधन के बाद शेट्टी परिवार ने लोन की राशि देने से मना कर दिया था। मामला जब कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी बहन शमिता और मां सुनंदा के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। हालांकि, सेशन कोर्ट ने बाद में मामले की जांच पर रोक लगा दी थी और सिर्फ सुनंदा शेट्टी पर केस जारी रखने का आदेश दिया था। अब शिल्पा की मां को राहत मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *