Thu. Sep 3rd, 2026

उत्तराखंड में एक फरवरी से खुलेंगे स्पोर्ट्स कालेज, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में एक फरवरी से स्पोर्ट्स कालेज खुल जाएंगे। खेल, विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पांडे ने इसके निर्देश दिए हैं।
पांडे की गुरुवार को खेल सचिव बृजेश सन्त के साथ बैठक हुई। विचार विमर्श के बाद एक फरवरी से स्पोर्ट्स कालेज खोलने का निर्णय लिया गया। पांडे ने कोरोना के संबंध में नयी एसओपी का अध्ययन कर नियमों के अनुसार प्रदेश के स्पोर्ट्स कालेज खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कालेज खुलने पर कोविड-19 के मानकों का पूरी तरह पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *