Fri. Dec 19th, 2025

नन्हें बच्चों ने थंब पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग में दिखाया हुनर, ऑनलाइन किया प्रजेंट

-द हैरिटेज स्कूल में शुक्रवार को किया गया सह-पाठ्यक्रमों के तहत त्रैसाप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन

देहरादून (Dehradun)। द हैरिटेज स्कूल (the heritage school) में शुक्रवार को सह-पाठ्यक्रम क्रियाकलापों के तहत विभिन्न गतिविधियों का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसमें नन्हें बच्चों ने थंब पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, स्टोरी टैलिंग, इंग्लिश ड्रामाटाइज एल्यूक्यूशन, मैथ्यू क्विज, अंग्रेजी वाद-विवाद, हिंदी-अंग्रेजी कैलीग्राफी आदि में शानदार प्रस्तुति दी। शिक्षकों ने नन्हें छात्र-छात्राओं के हुनर की जमकर तारीफ की।


स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों का जोश और आत्मविश्वास बहुत ही सराहनीय रहा। छात्र-छात्राओं ने सुरुचिपूर्ण ढंग से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी की विषम परिस्थिति में इस प्रकार की गतिविधियों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मकता और आत्मविश्वास को सराहना और बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *