Wed. Sep 2nd, 2026

प्रेमनगर में सैनिक की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्मिथ नगर क्षेत्र में एक सैनिक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला की पहचान सीमा ओझा (36) पत्नी सुदीप कुमार ओझा निवासी मोहनपुर स्मिथ नगर, प्रेमनगर देहरादून के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष प्रेमनगर ने बताया कि मृतका के पति सुधीर कुमार वर्तमान में सेना की सेकंड बिहार रेजीमेंट में हवलदार के पद पर रांची में तैनात हैं वर्तमान में वह छुट्टी पर देहरादून आये हुए हैं। शुक्रवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *