Sun. Apr 19th, 2026

मां ने साइकिल लाने से किया मना, 23 वर्षीय युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

-मां ने साइकिल लाने से मना कर दिया तो आवेश में आकर 23 वर्षीय रीना ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ली। 

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में साइकिल न मिलने पर एक लड़की ने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। बेटी के इतना बड़ा कदम उठाने के बाद से माता-पिता व परिजनों का बुरा हाल है।

शुक्रवार को 23 वर्षीय वंदना उर्फ रीना निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून ने पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर 108 पहुंची। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *