Thu. Jul 9th, 2026

फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे 10 गुरुजी बर्खास्त, 9 की चल रही जांच

– एसआईटी जांच में रुद्रप्रयाग जनपद के 19 शिक्षकों की डिग्री पाई गई थी फर्जी, आज बड़ी कार्रवाई में 10 बर्खास्त, 9 शिक्षकों के खिलाफ चल रही है जांच

देहरादून। फर्जी डिग्रीधारक गुरुजी के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। रुद्रप्रयाग जनपद में तैनात 10 फर्जी डिग्रीधारी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि एसआईटी जांच में रुद्रप्रयाग जनपद के 19 शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई थी। इनमें से दस को खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया गया है। वहीं, 9 शिक्षकों के खिलाफ जांच चल रही है।

एसआईटी प्रभारी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में फर्जी शिक्षकों की जांच के लिए टीम गठित की गई थी। प्रदेशभर में फर्जी डिग्री से नियुक्ति के मामले की जांच में रुद्रप्रयाग के 19 शिक्षकों को भी पकड़ा गया था। बर्खास्त हुए सभी शिक्षकों ने 1994 से 2005 के बीच बीएड की डिग्री लेने की बात कही थी। लेकिन, चौधरी चरण सिंह विवि में इनकी डिग्री का रिकॉर्ड नहीं मिला।

रुद्रप्रयाग के जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डॉ विद्याशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि एसआईटी की जांच में जिले में प्राथमिक व जूनियर स्तर पर 19 शिक्षकों की डिग्री फर्जी मिली है। जांच पूरी होने पर निदेशालय दस शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *