Thu. Jul 30th, 2026

तीन महीने से वेतन न मिलने पर शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

-उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून की ओर से आहूत किया गया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार। सभी अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों ने दिया धरना

देहरादून (dehradun)। अशासकीय विद्यालयों (added schools) के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन (protest) दिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जल्द से जल्द वेतन दिए जाने की मांग की।

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ (Uttarakhand madhyamik shikshak Sangh) जनपद देहरादून के जिला मंत्री (district secretary) अनिल कुमार नौटियाल (anil Kumar Nautiyal) ने बताया कि संघ की ओर से एक दिवसीय कार्य बहिष्कार आहूत किया गया था। सभी सहायता प्राप्त विद्यालयों में बहिष्कार पूर्ण रूप से सफल रहा। जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने ऑनलाइन व कक्षा शिक्षण का बहिष्कार कर विद्यालय में ही धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। सरकार से मांग की गई की तत्काल वेतन अनुदान निर्गत किया जाए। कार्य बहिष्कार के तहत देहरादून नगर क्षेत्र , विकासनगर, मसूरी , डोईवाला व ऋषिकेश क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य ठप रहा।

मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया ज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष (district president) संजय बिजल्वाण (Sanjay bijalwan) और जिला मंत्री अनिल नौटियाल के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री को वेतन निर्गत करने के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया। मांग की गई कि तत्काल दीपावली पर्व से पहले वेतन अनुदान जारी किया जाए। साथ ही अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ सहायता प्राप्त विद्यालयों को भी देने के लिए शिक्षा सचिव को निर्देश दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *