Fri. May 17th, 2024

यूक्रेन-रूस युद्ध: सीएम धामी ने एनएसए अजीत डोभाल से की बात, फोन पर उत्तराखंडियों की सुरक्षा की जानकारी

-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से फोन पर बात की। डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियें के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखने की बात कही।

टोल फ्री नम्बर किए जारी, 95 लोगों ने किया संपर्क

यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में उनके परिजनों से प्राप्त हो रही जरूरी सूचनाओं के संकलन के लिये पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी (मोबाइल नम्बर 7579278144) और पुलिस अधीक्षक  प्रमोद कुमार (मोबाईल नम्बर 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया है। जारी किये गए टोल फ्री नम्बर 112 पर अभी तक यूक्रेन में निवासरत 95 लोगों के परिजनों ने संपर्क स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने की धैर्य बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत लोगों के कुछ परिजनों से भी फोन पर बात की है। उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। कहा कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है। भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है।  बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनंदबर्द्धन, एडीजी संजय गुन्ज्याल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *