Fri. Jun 12th, 2026

उत्तराखंड: 1300 से ज्यादा एलटी शिक्षकों की होगी भर्ती

-प्रमोशन से खाली होने वाले एलटी कैडर में पदों को भरने के लिए भी शिक्षा विभाग ने कसरत शुरू कर दी। इन पदों को वर्तमान शैक्षिक सत्र में ही भरने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। 2200 पदों में 40 फीसदी को बेसिक से प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा। बाकी 1300 से ज्यादा पद सीधी भर्ती के होंगे।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। एलटी से प्रवक्ता कैडर में प्रमोशन से खाली होने वाले पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरा जाएगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रमोशन का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिए भर्ती का प्रस्ताव बनाना भी शुरू कर दिया है। विभागीय के अनुसार 1300 से ज्यादा पदों को सीधी भर्ती से भरा जाना है।

एलटी शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर पूर्व में लोक सेवा आयोग को भेजे गए, प्रस्ताव पर आयोग ने कुछ जानकारियां मांगी थी। आयोग की आपत्तियों का समाधान कर प्रमोशन का संशोधित प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। अब शासन से औपचारिक पत्र आयोग को जाना है। इसके बाद आयोग डीपीसी की तारीख तय कर देगा।

बंपर प्रमोशन की वजह से एलटी कैडर में खाली होने वाले पदों को भरने के लिए भी शिक्षा विभाग ने कसरत शुरू कर दी। इन पदों को वर्तमान शैक्षिक सत्र में ही भरने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। 2200 पदों में 40 फीसदी को बेसिक से प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा। बाकी 1300 से ज्यादा पद सीधी भर्ती के होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *