Sun. Jul 26th, 2026

उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव

-कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर दिया है। योगी ने ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। आज (बुधवार) मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अब वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बताया कि शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और डाक्टरों की सलाह का पूरी तरह पालन कर रहा हूं।

योगी ने लिखा कि सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो भी लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं, वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

अधिकारी व घरेलू स्टाफ चपेट में

गौरतलब है कि बीते दिन ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, इसके बाद उन्होंने पहले खुद को आइसोलेट कर लिया था। योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव एसपी गोयल, सचिव अमित सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग के दो स्टाफ भी कोरोना की चपेट में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *